{"_id":"61864ae10dad041fca45bf7c","slug":"three-died-in-an-accident-in-poora-bazar-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sat, 06 Nov 2021 03:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:25 PM IST
सार
अयोध्या जिले के महाराजगंज इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर रमपुरवा में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक सवार रामचंद्र (38) पुत्र भैरव दीन निषाद, विमला निषाद (34) पत्नी रामचंद्र निषाद व गणेश निषाद (02) पुत्र रामचंद्र निषाद की ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में विमल निषाद (4) वर्ष पुत्र रामचंद्र निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार दोपहर करीब 11 बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय दल बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल विमल निषाद का इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक राम चंद्र निषाद ,विमला निषाद ,गणेश निषाद ग्राम रामपुर पुवारी माझा के मजरे धनयी का पुरवा थाना महाराजगंज अयोध्या के निवासी थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चारों लोग बाइक नंबर यूपी 42 ए एन 6337 एचएफ डीलक्स पर सवार होकर रामपुर पुवारी माझा अपने घर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।