ओवरटेक करते ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानकनगर में कनौसी पुल के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सामने से आ रहे पल्सर बाइक सवार तीन युवकों को रौंद डाला।
एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को लोक बंधु अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद जाम लग गया।
इंस्पेक्टर मानकनगर वकील अहमद के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवक पारा से अवध चौराहे की तरफ आ रहे थे।
रास्ते में कनौसी पुल पर सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने अपने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
नहीं हो पाई तीनों युवकों की शिनाख्त
तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मानकनगर समेत कई थाने की पुलिस वहां पहुंच गई।
एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को तत्काल ही पुलिस ने लोकबंधू अस्पताल भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
नई पल्सर बाइक, नंबर भी नहीं
पुलिस ने बताया कि तीनों युवक हुलिये से छात्र लग रहे हैं। नई पल्सर बाइक पर वह रात में फर्राटा भरने निकले थे।