फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident in laharpur in Sitapur.

Sitapur: सीतापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

Mon, 25 Dec 2023 12:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लहरपुर (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लहरपुर (सीतापुर) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली में हुए एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
Three died in an accident in laharpur in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढा भवनाथपुर के निकट एक बाइक पर बिना हेलमेट लगाए तीन युवक जा रहे थे। पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के करार, अभी तक 138 एमओयू हुए


जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतकों की पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात निवासी आजाद (18), रियाजुद्दीन (25) और सुहेल (19) के रूप में हुई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, वाहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed