{"_id":"6512565d5e832ecc1401a6a3","slug":"three-died-in-an-accident-in-jagdishpur-thana-in-amethi-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में दोनों चालक सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में दोनों चालक सहित तीन की मौत
Tue, 26 Sep 2023 09:26 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:26 AM IST
सार
जगदीशपुर थाने में हुए एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक व ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को गाड़ी से निकाला।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के जगदीशपुर में देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक समेत एक खालासी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कड़ी मशक्कत बाद गाड़ी से निकाला। दो मृतक सुल्तानपुर जिले के हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अयोध्या से मोरंग लाने के लिए बांदा जा रहा ट्रक रायबरेली हाइवे पर जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित थौरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गया। रात करीब दो बजे हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर से कोहराम मच गया। दोनों गाड़ियों के चालक व खालासी उसमें फंस गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - BJP विधायक के घर सुसाइड: चंद घंटे पहले मुस्कुराते हुए ली सेल्फी, स्टेटस लगा युवती ने लिखा- क्यों तिवारी जी...
इसके बाद क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग-अलग किया गया। इसमें तीन की मौत हो गई। एक की पहचान प्रदीप कुमार चौबे निवासी मनीपुर पटना थाना कूरेभार सुल्तानपुर व दूसरे की पहचान मनोज कुमार मिश्र निवासी बगाही थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
एसएचओ राकेश सिंह का कहना है कि तीसरे शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अन्य दोनों मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। हादसा की वजह क्या रही, यह अभी पता नहीं चल सका है।