फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident in jagdishpur thana in Amethi.

अमेठी: ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में दोनों चालक सहित तीन की मौत

Tue, 26 Sep 2023 09:26 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Sep 2023 09:26 AM IST
सार

जगदीशपुर थाने में हुए एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक व ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को गाड़ी से निकाला। 

विज्ञापन
Three died in an accident in jagdishpur thana in Amethi.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के जगदीशपुर में देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक समेत एक खालासी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कड़ी मशक्कत बाद गाड़ी से निकाला। दो मृतक सुल्तानपुर जिले के हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


अयोध्या से मोरंग लाने के लिए बांदा जा रहा ट्रक रायबरेली हाइवे पर जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित थौरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गया। रात करीब दो बजे हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर से कोहराम मच गया। दोनों गाड़ियों के चालक व खालासी उसमें फंस गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - BJP विधायक के घर सुसाइड: चंद घंटे पहले मुस्कुराते हुए ली सेल्फी, स्टेटस लगा युवती ने लिखा- क्यों तिवारी जी...


इसके बाद क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग-अलग किया गया। इसमें तीन की मौत हो गई। एक की पहचान प्रदीप कुमार चौबे निवासी मनीपुर पटना थाना कूरेभार सुल्तानपुर व दूसरे की पहचान मनोज कुमार मिश्र निवासी बगाही थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

एसएचओ राकेश सिंह का कहना है कि तीसरे शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अन्य दोनों मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। हादसा की वजह क्या रही, यह अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed