फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died in an accident in balrampur.

बलरामपुर: ट्रॉली से टकराकर खाई में पलटी टैक्सी, तीन की मौत 15 घायल

Fri, 14 Feb 2020 08:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Feb 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
three died in an accident in balrampur.
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम उतरौला रोड पर सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकराने के बाद खाई में पलट गई। घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शेष लोगों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


ग्राम नथईपुर कुंवर निवासी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार से गांव लौट रहे थे। उतरौला रोड पर उनके आगे सवारियों से भरी टैक्सी जीप जा रही थी। ग्राम बरवलिया के पास टैक्सी ने एक कुत्ते को कुचल दिया और अनियंत्रित होकर आगे ट्राली से टकरा गई। ट्राली से टकराने के बाद टैक्सी सड़क के किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


घटना में इटियाथोक गोंडा निवासी भानू प्रताप श्रीवास्तव (34) व बिजलीपुर कोतवाली नगर बलरामपुर निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव (28) सहित एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी में ओवरलोड सवारियां भरी हुई थीं

घटना में मंजू देवी (35) ग्राम बगहिया, किसना देवी (50) निवासी ग्राम भोजपुर बिल्ली सिरसिया श्रावस्ती, कार्वी (8) ग्राम खरदहा, सीमा देवी (15) ग्राम तखतरवा, सुरेंद्र (22) ग्राम दतौलीघाट रेहरा बाजार समेत करीब 15 लोग घायल हो गए।

टैक्सी में ओवरलोड सवारियां भरी हुई थी। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राधारमण सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed