{"_id":"5ca44238bdec2207143e9bba","slug":"three-died-in-an-accident-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत
Wed, 03 Apr 2019 08:42 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
इसी बस से हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा पर मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सडक़ पार कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों बाइक सवार लहूलुहान होकर गिर गए, सूचना पर पहुंची पटरंगा व मवई की पुलिस नें सभी को सीएचसी मवई भेजवाया गया। जहां पर मौजूद डाक्टरों नें तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात लखनऊ-अयोध्या फोर लेन पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। इस दौरान पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा पर एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सडक़ पार करते समय बस की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार कई फिट ऊपर उछलकर सडक़ पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंची हाइवे चौकी व मवई थाना पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनूप कुमार यादव (20) पुत्र कमलेश यादव निवासी महुलारा कोतवाली रामसनेहीघाट बाराबंकी, धर्मेंद्र कुमार (32) पुत्र शिव कैलाश निवासी निजामपुर पूरें मंगई थाना मसौली बाराबंकी व कबीर हुसैन (48) पुत्र खबीर निवासी गांव व थाना दिनहाटा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
तीनों पेटिंग का काम करते थे। वहीं, हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद बस चालक यात्रियों को दूसरे वाहन में बैठाकर वहां से फरार हो गया। हाइवे पर खड़ी बस को बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर रास्ते से हटवाया। पटरंगा थाना के कार्यवाहक प्रभारी दीपेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।