फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died because of falling of wall in Sitapur.

सीतापुर: बारिश के कारण दीवार गिरने से सात की मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

Wed, 21 Jul 2021 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jul 2021 11:26 AM IST
सार

सदरपुर थाना क्षेत्र के बिलौली नानकारी गांव मे मंगलवार की रात राम लोटन (42) पुत्र भगौती प्रसाद पत्नी अनीता (38) के साथ घर में सो रहे थे। देर रात बारिश की वजह से गीली हुई कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई जिसके नीचे सो रहे दंपती दब गए।

विज्ञापन
three died because of falling of wall in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

सीतापुर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जिले के थाना मानपुर इलाके में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश की वजह से दीवार गिरने से घर के नीचे सो रहे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बारिश से 4 लोगों की हुई मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने जिला प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद के आदेश भी दिए हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरा कल्यानपुर निवासी लल्ली देवी (50)पत्नी स्व. लल्लूराम, शैलेंद्र कुमार (10) पुत्र हरिशंकर, शिवा (8) पुत्र हरीश कुमार,महक (2) पुत्री नीरज, सुमन देवी (21) पत्नी, शिवानी (12) पुत्री हरीश कुमार मंगलवार की रात घर में 3 सीट के नीचे सो रहे थे, इस बीच सोते समय दीवार भरभरा कर सो रहे लोगों पर रह गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार जनों की मदद से काफी प्रयास कर मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक लल्ली देवी, शैलेंद्र, शिवा, महक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवानी, सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदरपुर इलाके में मंगलवार की रात बारिश का कहर देखने को मिला। बारिश की वजह से  अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से मलबे में दबकर दम्पती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के बिलौली नानकारी गांव मे मंगलवार की रात राम लोटन (42) पुत्र भगौती प्रसाद पत्नी अनीता (38) के साथ घर में सो रहे थे। देर रात बारिश की वजह से गीली हुई कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई जिसके नीचे सो रहे दंपती दब गए। हादसे की सूचना पाकर परिवारजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दबे मलबे के नीचे दंपती को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। घायलावस्था में अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही दंपती की मौत हो गई। दंपती की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दीवार गिरने से 60 वर्षीय मैकू की मौत

दूसरी घटना सदरपुर के महरिया गांव में हुई है। यहां भी दीवार गिरने से श्रीकृष्ण (60) पुत्र मैकू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, एसडीएम राम दरश राम, तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed