फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died because of dengue in Lucknow.

लखनऊ में डेंगू का कहर जारी, महिला समेत तीन की मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Sep 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
 three died because of dengue in Lucknow.

डेंगू का कहर जारी है। शनिवार को डेंगू से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


वहीं, मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बलरामपुर अस्पताल में पांच बेड बढ़ाए गए हैं। इसके बाद भी मरीजों की भर्ती चुनौती साबित हो रही है। वहीं, ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए मारामारी है।
विज्ञापन


उधर, मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने शहर की नौ सीएचसी में 45, लोकबंधु में दस, आरएलबी में आठ और साढ़ामऊ में आठ बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए थे। हकीकत में यहां दिखावे के लिए डेंगू का इलाज हो रहा है। इसी वजह से सिविल, बलरामपुर व लोहिया में भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैनगंज, रिसाल दार-पार्क निवासी सुमनलता यादव (47) को डेंगू की शिकायत पर तीन दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवारीजनों ने बताया कि कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार रात हालत बिगड़ने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। शुक्रवार देर रात सुमनलता ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों की लापरवाही ने ले ली जान

 three died because of dengue in Lucknow.

बुद्धेश्वर निवासी हरीश के बेटे अनिरुद्ध (31) को कई दिन से तेज बुखार था। भाई अजीत ने बताया कि सात दिन पहले राजाजीपुरम के आरएलबी अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने दवाई देकर चलता कर दिया।

दो दिन बाद अनिरुद्ध की हालत फिर बिगड़ी तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने डेंगू बताया। दो दिन बाद हालत फिर बिगड़ी तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने डेंगू बताया। शनिवार सुबह चार बजे डॉक्टरों ने केजीएमयू ले जाने की सलाह दी। इस बीच भाई की मौत हो गई।

इसी तरह मोहनलालगंज के जहूर मोहम्मद के बेटे नाजिम (28) की भी दोपहर में डेंगू से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि नाजिम अलीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती था।

वहीं, सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल में 38 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। बलरामपुर के सीएमएस डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि नौ नंबर वार्ड में पांच बेड बढ़ाए गए जिसके बाद 21 बेड पर इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed