{"_id":"61b57d8f85b6e4189c2015bf","slug":"three-died-along-with-a-soldier-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: नाले में गिरी बेकाबू कार, हादसे में फौजी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: नाले में गिरी बेकाबू कार, हादसे में फौजी समेत तीन की मौत
Sun, 12 Dec 2021 11:49 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:49 AM IST
सार
थाना रामपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कार बेकाबू होकर नाले में पलट गई। हादसे में एक फौजी समेत तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा इलाके में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में कार सवार फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। कार सवार लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटते हुए चौका नदी के नाले में जा गिरी। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
फौजी रंजीत (25) रामपुर मथुरा इलाके के भोगीपुर के निवासी थे। फौजी के छोटे भाई बलजीत की 4 दिसंबर को शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए घर आए थे। शुक्रवार की देर रात वह अपने बचपन के साथी क्षेत्र के सिरकुंडा निवासी सतीश वर्मा (26), रामपुर मथुरा इलाके के ही दुलमपुरवा मजरा मरौंचा निवासी रवी चौहान के साथ कार में सवार होकर घर से गोडैचा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
जहां से घर लौटते समय बांसुरा स्थित पंच पीर मजार के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में चली गई। बताया जाता है कि चौका नदी से जुड़े इस नाले में कुछ दिन पूर्व आई बाढ़ के कारण काफी पानी था। कार नाले में गिरने के कुछ देर बाद सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी दी लेकिन तब तक कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को रामपुर मथुरा सीएचसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही तीनों लोगों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र ओझा ने बताया कि हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ है। कार सवार फौजी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।