फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three criminals carrying a reward of Rs 10,000 each arrested from Assam

Lucknow News: 10 हजार के तीन इनामिया बदमाश असम से गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three criminals carrying a reward of Rs 10,000 each arrested from Assam
खनुआ। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा के तत्वावधान में तहसील स्तरीय समन्वयन सह परामर्श बैठक उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई ।
विज्ञापन

संस्था के सहायक निदेशक फादर लीजो ने कहा कि आपसी सामंजस्य स्थापित कर बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम में कमी ला सकते हैं। बाल शिक्षा को बढ़ावा देने होंगे। पुलिस क्षेत्राधिकार नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने क्षेत्र को बाल विवाह, बाल श्रम,बाल तस्करी रोकने के लिए जन जागरूकता के लिए सुझाव दिए। श्रम विभाग के समीउल्लाह ने अगर किसी दुकान, होटल, ढाबा, में बाल श्रमिक मिलते हैं तो इसकी सूचना देने के लिए बताया। एसएसबी के एएचटीयू प्रभारी परितोष सिन्हा ने बाल तस्करी रोकने के लिए एक दूसरे को सूचना प्रदाता के रूप में कार्य करने के लिए बताया। खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां हेमेंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 25 प्रतिशत ऑनलाइन आवेदन नर्सरी से कक्षा एक के लिए पहले चरण का 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक हो रहा है। संरक्षण अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पर जागरूक किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने कहा कि हम सभी को मिलकर जागरूक करना होगा। संचालन बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने किया और स्वागत सुनील कुमार एवं धन्यवाद पुष्पा चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed