फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three children killed, two injured in kutcha wall collapse

यूपी : अमेठी में कच्ची दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत, कंचा खेलने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 07 Sep 2021 10:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 10:23 AM IST
सार

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम कच्ची दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे जख्मी हो गए। एक बालिका को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Three children killed, two injured in kutcha wall collapse
परिजनों से बातचीत करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम कच्ची दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे जख्मी हो गए। एक बालिका को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी बच्चे कंचा खेल रहे थे। जानकारी होने पर डीएम व एसपी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। बच्चों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव निवासी रामदीन की कच्ची दीवार के पास बच्चे कंचा खेल रहे थे। जर्जर दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे पांच बच्चे मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी तिलोई पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी तिलोई में दिव्यांशी (5) पुत्री राजेश, सत्यम (12) पुत्र शिवराज, वंश (7) पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। इसके अलावा शिवा (11) को मामूली चोटें आई जबकि गंभीर रूप से घायल आंशी (10) को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व सीएमओ अमेठी डॉ. आशुतोष दुबे मौके पर पहुंचे। डीएम व एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed