फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three children died when a container hits car near railway crossing in Amethi.

Amethi: क्रॉसिंग बंद होने से खड़ी छह गाड़ियों को कंटेनर ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Fri, 31 May 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 May 2024 03:28 PM IST
सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई कार, डीसीएम, पिकअप और थार समेत सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three children died when a container hits car near railway crossing in Amethi.
अमेठी में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। क्रॉसिंग बंद होने के कारण खड़ी छह गाड़ियों को लखनऊ से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में करीब तीन बजे बीएचईएल गेट के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद था। इसके कारण कई गाड़ियां क्रासिंग पर खड़ी थी। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई कार, डीसीएम, पिकअप, थार समेत सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेताजी के 'दस रुपइया' से एक बोतल शराब, चौंकाने वाला खुलासा; वोटरों को खुश करने के लिए नए रास्ते का पता चला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहनावा देखकर मदरसा छात्रों के साथ किया था भेदभाव... RPF के अफसरों की गंभीर भूमिका; अब होगी कार्रवाई


टक्कर से एक कार सवार चार बच्चे अदनान (11) पुत्र जुल्फिकार, फातिमा (13) पुत्री शकील, आफरीन (14) पुत्री मंजूर और फारिस (8) पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख पुकार के बाद पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अदनान, फातिमा और आफरीन निवासी नटॉली पारा बाजार थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई, जबकि फारिस का इलाज चल रहा है।

सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे एक ही परिवार के थे। सुल्तानपुर के बल्दीराय के नटाली गांव के कुछ लोग कार से लखनऊ गए थे। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed