फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three children died after getting drown in a pond in Bahraich.

बहराइच: बड़ा भाई मछली पकड़ने की कोशिश में तालाब में फिसला, तीन छोटे भाई-बहन बचाते वक्त डूबे

Thu, 21 Oct 2021 06:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Oct 2021 06:47 PM IST
सार

बहराइच में हुए एक दर्दनाक हादसे में भाई को बचाने की कोशिश में तीन मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
three children died after getting drown in a pond in Bahraich.
बच्चों की मौत के बाद परिवार में बिखरा मातम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदौलिया में बुधवार की शाम तीन सगे भाई-बहन तालाब में डूबकर मर गए। घटना उस समय हुई जब सबसे बड़ा भाई तालाब में मछली मार रहा था और फिसलकर तालाब में गिर गया। भाई को डूबता देखकर बचाने पहुंचे तीन अन्य भाई-बहन अनियंत्रित होकर फिसल गए और तालाब में समा गए। हालांकि जिस भाई को बचाने के लिए सभी गए थे, वह बच गया। यह घटना मां के सामने हुई। वह हाथ-पैर मारती रही लेकिन बच्चों को नहीं बचा सकी।

विज्ञापन


नंदौलिया गांव के रहने वाले आरिफ पेशे से ड्राइवर हैं और वह काम पर निकले हुए थे। पत्नी शायरा बानो अपनी दुधमुही बच्ची मैशरून (सात माह) को गोद में लेकर खेत में बकरी चरा रही थी। उसके साथ चार वर्षीय बेटी कैशरून और तीन वर्षीय बेटा मो. फैज भी मौजूद था। वहीं थोड़ी दूर पर स्थित तालाब में सबसे बड़ा सात वर्षीय बेटा मो. कैफ मछली का शिकार कर रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मो. कैफ का मछली का शिकार करते समय पैर फिसल गया और वह पानी में डूबते हुए बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। मां शायरा बानो ने जब अपने बड़े बेटे को डूबते हुए देखा तो वह अपनी दुधमुंही बच्ची मैशरून को गोद में लेकर ही तालाब की तरफ दौड़ पड़ी। मां को दौड़ते देख कैशरून और मो. फैज भी दौड़ा। इस दौरान मो. कैफ को बचाने में दुधमुही बच्ची मैशरून, मो. फैज और कैशरून तालाब में डूब गए। मां शायरा बानो अपने बच्चों को बचाने के लिए हाथ-पैर मारती रही, लेकिन वह बचा नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि जिस मो. कैफ को बचाने के लिए मां अपने बच्चों के साथ दौड़ी थी, उनमें से मां को छोड़कर कोई नहीं बच सका। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में उतराते हुए शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed