फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPCB gave notice to three builders in lucknow

लखनऊ: यूपीपीसीबी ने प्रदूषण फैलाने वाले तीन बिल्डरों को दिया नोटिस

Thu, 26 Nov 2020 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
UPPCB gave notice to three builders in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के सीजी सिटी और गोमतीनगर विस्तार में वायु प्रदूषण फैला रहीं तीन बिल्डर कंपनियों को यूपीपीसीबी ने नोटिस दिया है। इनमें सीजी सिटी में एचसीएल आईटी सिटी का हॉस्टल कैंपस बना रही सापुरजी पोलानजी एंड कंपनी, केआरएस इंफ्रा और एफिल इंफ्रा हैं।

विज्ञापन


एफिल इंफ्रा भी आईटी सिटी के पास ही ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट कर रही है। यूपीपीसीबी के मुख्य पर्यावरण अभियंता पीके अग्रवाल ने बिल्डर कंपनियों को नोटिस जारी किया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन की टीम ने तीनों साइट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


इसमें पीटीजेड कैमरा इस्तेमाल में नहीं मिला तो मिट्टी पर पानी का नियमित रूप से छिड़काव भी नहीं किया जा रहा था। इससे मौके पर वायु प्रदूषण भी बढ़ा मिला। बिल्डिंग मैटेरियल और मिट्टी के कण हवा में घुलने से ऐसा हो रहा था। क्षेत्रीय अधिकारी ने बोर्ड को इन तीनों बिल्डर कंपनियों पर जुर्माना भी लगाने की संस्तुुति की है। कंपनियों को स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजधानी की हवा की सेहत हुई बहुत खराब

दीपावली के बाद बारिश से सुधरी लखनऊ की हवा अब फिर से बहुत खराब हो गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात में तालकटोरा की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान एक्यूआई 416 रहा। अलीगंज में 328, लालबाग में 383, गोमतीनगर में 313 एक्यूआई मिला है। तीनों ही इलाकों में हवा बहुत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed