{"_id":"5f3a1dfd1110ce69553e61f3","slug":"three-arrested-in-sexual-assault-case-with-a-teenaged-girl-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2020 11:53 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली इलाके में गांव के बाहर शौच के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच की बात कह रही है। बिसवां इलाके के एक गांव की 15 साल की किशोरी शनिवार की रात 11 बजे शौच के लिए गई थी, जहां पर किशोरी का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। तीनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी पीड़िता को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। सुबह पीड़िता और उसके परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस ने विशाल भार्गव, आलोक, कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन