{"_id":"6876ba3549a327df140d5d34","slug":"three-arrested-for-theft-from-sgpi-doctors-house-lucknow-news-c-13-knp1002-1294491-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसजीपीआई के डॉक्टर के मकान से चोरी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसजीपीआई के डॉक्टर के मकान से चोरी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई के डॉक्टर जयशंकर शुक्ल के बंद मकान में कार सहित 40 लाख का माल उड़ाने वाले तीन चोरों को पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं, जबकि तीसरा आरोपी उनका दोस्त है। वहीं, चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के कैमूर निवासी अनुराग कुमार सिंह, सोनू सिंह व उसका भाई शक्तिमान सिंह है। तीनों वर्तमान में सरोजनीनगर के गिंदन खेड़ा में किराये के मकान में रह रहे थे। सोनू के खिलाफ सरोजनीनगर, तालकटोरा, आशियाना व पीजीआई थाने में चोरी व एनडीपीएस एक्ट के करीब आठ मामले दर्ज हैं। उसके भाई शक्तिमान पर सरोजनीनगर थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है। एल्डिको उद्यान-2 कॉलोनी निवासी डा. जयशंकर 20 दिन के लिए परिवार संग यूरोप घूमने गए थे, तभी मौका पाकर चोरों ने उनके बंद घर को खंगाला।
सीसीटीवी कैमरे में दिखी थी डॉक्टर की कार और एसयूवी
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस ने जब मुख्य मार्ग पर लगे कैमरे की फुटेज दिखी तो उसमें डॉक्टर की कार और चोरों की एसयूवी दिखी। इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात डलौना रेलवे अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोनू को पिता विजय शंकर सिंह ने उसे एसयूवी खरीद कर ट्रेवल्स में चलाने के लिए दी थी। मगर तीनों उसी एसयूवी से बंद मकानों की रेकी करते थे। जब पूरा यकीन हो जाता कि कई दिन से घर बंद है तो रात में वारदात को अंजाम देते हैं। डीसीपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।