{"_id":"69d17cc3730b3bd3e50f8d6f","slug":"three-accused-of-kidnapping-and-extortion-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1675944-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपहरण कर फिरौती वसूलने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपहरण कर फिरौती वसूलने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल। क्षेत्र के पीरनगर निवासी सैलून संचालक शिवा शर्मा को अगवा कर पीटने, मोबाइल व बाइक लूटने और फिरौती की रकम वसूलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में माल निवासी होटल संचालक शेरा सिंह, मजदूर अनुभव तिवारी, गौरैया निवासी ऑटो चालक करन सिंह शामिल हैं। इन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक पुलिस, क्राइम टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में बीरपुर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में विभिन्न मामले दर्ज हैं। भागा हुआ आरोपी शनि सिंह सत्या और दो अज्ञात की तलाश की जा रही है।
उधार लिए रुपये लौटाने के बहाने बुलाया था
इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी शेरा सिंह ने शिवा को कॉल कर उधार लिए 55 हजार रुपये वापस करने के लिए माल स्थित ओयो होटल बुलाया था। वहां पहुंचने पर शेरा नहीं मिला। दोबारा उसने शिवा को नई बस्ती गांव बुलाया। साथी के साथ वह मौके पर पहुंचे तो शेरा, शनि, अनुभव, करन और दो अज्ञात ने उनकी आंखों में पट्टी बांध दी और जबरन उन्हें गाड़ी में लादकर आम के बाग ले गए। वहां बुरी तरह उसे पीटा। शिवा के मोबाइल से पिन नंबर पूछकर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद असलहे के बल पर नग्न कर अज्ञात युवती के साथ वीडियो बना लिया। आरोपियों ने शिवा के भाई को फोन कर एक लाख रुपये फिरौती मांगी और प्रेरणास्थल के गेट नबंर एक पर बुलाया। रात करीब 10:25 बजे आरोपी फिरौती के एक लाख रुपये, तीन मोबाइल और बाइक लूटकर भाग निकले। अगले दिन 31 मार्च को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।