{"_id":"6a7b8e8274c0e808810a8292","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-chain-and-mobile-phone-lucknow-news-c-13-lko1070-1870732-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चेन और मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चेन और मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
देवेंद्र तिवारी
गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने चेन और मोबाइल झपटने वाले तीन बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सलेमपुर पतौरा, बादलखेड़ा निवासी टेंपो चालक इम्तियाज, पारा निवासी डिलीवरी बॉय अरुण शामिल हैं। एक अन्य आरोपी ऑटो चालक देवेंद्र मूलरूप से हरदोई के हरियावां मरई गांव का निवासी है जो वर्तमान में सआदतगंज में रह रहा था। आरोपियों के पास से छीनी गईं दो चेनें और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। चेनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले थे। उन्होंने बताया कि इम्तियाज ने अरुण और देवेंद्र के साथ मिलकर आठ अगस्त को बालाजी एन्क्लेव निवासी ई रिक्शा सवार पुष्पा अवस्थी (60) के गले से चेन झपट ली थी। आरोपियों ने करीब दो माह पहले आईआईएम रोड पर भी एक राहगीर से मोबाइल झपटने की बात कबूल की। मोबाइल का लॉक नहीं खुलने पर उसे यादव चौराहे के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी छीने गए सामान को बेचकर मिले रुपये जुआ खेलने और अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे। पुलिस के मुताबिक, इम्तियाज पर लखनऊ और उन्नाव में पांच, देवेंद्र सिंह पर उन्नाव और मोहनलालगंज में सात जबकि अरुण त्रिपाठी पर मोहनलालगंज में चार मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइक के कागजात नहीं मिलने पर उसे सीज कर दिया गया।