{"_id":"6786c61105ad38d4a002355b","slug":"three-accused-arrested-for-kidnapping-and-beating-a-youth-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1035820-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक को अगवा कर पिटाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक को अगवा कर पिटाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
युवक को अगवा कर पिटाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। खुद को एसटीएफ का बताकर चिनहट के दयाल फार्म रहमानपुर में रहने वाले आदित्य सिंह को अगवा करने के तीन आरोपियों को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आदित्य का अपहरण कर उनकी पिटाई की थी और 25 किमी दूर फेंककर भाग निकले थे। थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक लेनदेन के विवाद में पूर्व परिचित ने वारदात की साजिश रची थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी हरदोई के मदारपुर संडीला निवासी जीतू यादव उर्फ अरविंद, बीकेटी के संसारपुर निवासी तीरथ राम यादव और योगेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चार साथी महिगवां निवासी अंकित यादव, देवरिया के गौरा निवासी सिंह, टिकरिया कुर्सी निवासी रुद्र यादव और फतेहपुर के पंडार गांगोली निवासी लकी की पुलिस टीम तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जीतू का आदित्य से पुराना परिचय है। दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात में जीतू ने साथियों को आदित्य के घर भेजा था। वह जानता था कि अगर वह खुद जाएगा तो आदित्य उसे पहचान लेगा। इसलिए वह बाहर खड़ा रहा था। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार, तमंचा, कारतूस और 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
ये है मामला
आरोपियों ने शुक्रवार देर रात में आदित्य के घर पर हमला बोल दिया था। सभी दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। इसके बाद आदित्य के घर में रखे दो लाख 30 हजार रुपये लूट लिए थे। आदित्य को अगवा कर दो घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा और पिटाई के बाद 25 किमी दूर फेंक कर चले गए थे। इस मामले में आदित्य ने चिनहट थाने में केस दर्ज कराया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।