फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threatened the girl by calling himself DSP, extorted Rs 71 thousand

Lucknow News: खुद को डीएसपी बताकर युवती को धमकाया, ऐंठे 71 हजार रुपये

Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Threatened the girl by calling himself DSP, extorted Rs 71 thousand
लखनऊ। खुद को डीएसपी बताकर जालसाज ने पोर्न देखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर बंथरा निवासी युवती से 71 हजार रुपये ऐंठ लिए। छानबीन में ठगी का पता चलने पर युवती ने बंथरा थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


युवती के अनुसार 26 जुलाई को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को डीएसपी नवनीत बताया और उनके व्हाट्सऐप पर इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर का फर्जी प्रमाणपत्र और अश्लील तस्वीर भेजी। आरोपी ने कहा कि ये फोटो पीड़िता की ईमेल आईडी पर मिली हैं। पोर्न देखने के आरोप में उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही धमकी दी कि उसने मोबाइल बंद किया या किसी से कुछ बताया तो उसके पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा। इस पर पीड़िता ने जालसाज से बीच का रास्ता पूछा।
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता को बताया कि कुछ जुर्माना देकर बचा जा सकता है। साथ ही वादा किया कि कुछ जांच के बाद उसे जुर्माने की रकम वापस कर दी जाएगी। इस पर युवती ने कई खातों से कई बार में 71 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने फिर 62,000 रुपये की मांग की। रुपये की मांग बढ़ने पर पीड़िता को शक हुआ। छानबीन करने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि युवती ने डीसीपी दफ्तर में शिकायत की थी। डीसीपी के आदेश पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए, उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed