{"_id":"5f4bdabd6dba4956765d7bbe","slug":"threatened-crook-arrested-by-lucknow-police-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद को धमकी देने वाले को लखनऊ पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद को धमकी देने वाले को लखनऊ पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2020 10:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी से भदोही के सांसद डॉ रमेश चंद्र बिंद को मोबाइल पर तीन दिन पहले धमकी मिली थी। उन्होंने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस टीम ने आरोपी को बिहार के सारण जिले से गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के भदोही से सांसद डॉक्टर रमेश चंद्र बिंदु को 27 अगस्त को मोबाइल पर एक धमकी भरा काल आई। सांसद ने तत्काल पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर हजरतगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
डीसीपी सेंट्रल सुमन वर्मा के निर्देश पर हजरतगंज थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार सिंह , दरोगा भूपेंद्र सिंह , दीपक पांडे, कांस्टेबल राजकुमार सिंह और गोविंद कुमार की एक टीम बनाई गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी के लोकेशन निकालने के बाद बिहार रवाना हुई। एडीसीपी के मुताबिक शनिवार शाम 5:00 बजे पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक ओझा को बिहार के सारण जिले के हुस्सेपुर एकमा से गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर पुलिस टीम आरोपी को लेकर लखनऊ पहुंची पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया।