फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threatened a teenager and married her in a temple, then raped her

Lucknow News: किशोरी को धमकाकर मंदिर में रचाई शादी, किया दुष्कर्म

Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Threatened a teenager and married her in a temple, then raped her
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर मोहम्मद यूसुफ अपने साथ ले गया। उसने किशोरी को धमकाकर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और उसे पत्नी बनाकर रखा। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। तीन दिन पूर्व किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर घर पहुंची। बुधवार को किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी यूसुफ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


किशोरी के अनुसार, उसके पिता के निधन के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी। वह दो महीने पहले मां के साथ हाथी पार्क घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात यूसुफ से हुई। उसने फोन नंबर ले लिया और बात करने लगा। दिसंबर में यूसुफ ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और बहकाकर अपने साथ ले गया। 13 दिसंबर को उसने मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। परिजनों के विरोध पर यूसुफ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद यूसुफ किशोरी को लकड़मंडी में किराये के कमरे में रखकर उसके साथ गलत काम करता रहा। विरोध करने पर पिटाई भी करता था। तीन दिन पहले वह उसके साथ बाइक से बाजार जा रही थी, तभी सआदतगंज इलाके में कुछ कार सवार यूसुफ को उठा ले गए। मौका पाकर वह घर आ गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि यूसुफ को एसटीएफ किसी मामले में ले गई थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed