{"_id":"66c4c3e3c4256986f101395d","slug":"threat-to-make-pictures-of-female-inspector-viral-in-up-fir-lodged-against-accused-inspector-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: महिला दरोगा की फोटो वायरल करने की दी धमकी, 87 अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: महिला दरोगा की फोटो वायरल करने की दी धमकी, 87 अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा आरोपी
Wed, 21 Aug 2024 07:24 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:24 AM IST
सार
Woman inspector blackmailed: यूपी की राजधानी में एक महिला दरोगा खुद उत्पीड़न का शिकार हुई। एक युवक उस पर शादी करने का लगातार दबाव बनाता रहा। उसने फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़ित दरोगा ने दर्ज कराई एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला दरोगा खुद ही उत्पीड़न का शिकार हो गई। राजधानी के एक थाने में तैनात महिला दरोगा को शोहदे ने एक के एक बाद 87 मोबाइल नंबरों से कॉल की। जब उन्होंने सभी नंबर ब्लाॅक कर दिए तो वह सीधे थाने आ धमका और जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला दरोगा के मुताबिक चार महीने पहले एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद का नाम प्रयागराज का हंडिया निवासी आयुष्मान पांडेय बताया और शादी करने की बात कही। विरोध पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। जब उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने 87 अलग-अलग नंबरों से कॉल की। उन्होंने सभी नंबर ब्लॉक कर दिए, पर शोहदा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
पीछा छुड़ाने के लिए दिए रुपये
आरोपी ने कई बार अपनी फोटो को उनकी तस्वीर के साथ एडिट कर सोशल मीडिया पर, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। ऐसा न करने पर उसने रुपयों की मांग की। पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने कई बार शोहदे को रुपये भी दिए। पर धमकाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। उनके भाई की हत्या करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
थाने तक पहुंचा आरोपी, दी धमकी
पीड़िता के मुताबिक आरोपी आयुष्मान दो जुलाई को थाने पहुंच गया और दो लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर जान से मारने की धमकी दी और अभद्रता करने लगा। आरोप है कि शोहदा उनके बारे में गलत बातें फैला रहा है। इन सब बातों से परेशान होकर उन्होंने 17 अगस्त को महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मंजू पांडेय के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयागराज भेजी गई है।