फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to lesa team

मॉर्निंग रेड पर गई टीम को जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
threat to lesa team
विद्युत विभाग की टीम शुक्रवार सुबह इंदिरानगर स्थित तकरोही में बिजली चोरी रोकने के लिए मॉर्निंग रेड पर गई थी। आरोप है कि टीम से कुछ लोगों ने गाली-गलौज की तथा रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट विद्युत विभाग के सहायक अभियंता की ओर से इंदिरानगर थाने में दर्ज कराई गई है। सहायक अभियंता ने बताया कि सुबह पांच बजे विद्युत कार्यालय से अधिकारी व कर्मचारी तकरोही इंदिरानगर में मॉर्निंग रेड अभियान पर गए थे। मौके पर सलमुन निशा का कनेक्शन बगैर भुगतान दिए जुड़ा पाया गया। उनपर 7,05,421 रुपये का बिल बकाया है। इस पर कनेक्शन को दोबारा काट दिया गया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मौके पर गाली-गलौज शुरू कर दी तथा मारपीट पर उतारू हो गए। स्टाफ ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, मगर एक व्यक्ति और जोर से गालियां देने लगा। पत्थर उठाकर कर्मचारियों को मारने की कोशिश की तथा रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना से स्टाफ भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed