{"_id":"62f78b99303007264b064e5f","slug":"threat-to-kill-cm-yogi-adityanath-and-bjp-kisan-morcha-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: योगी और भाजपा किसान मोर्चा के नेता को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- 15 दिन में रिजल्ट देखोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: योगी और भाजपा किसान मोर्चा के नेता को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- 15 दिन में रिजल्ट देखोगे
Sat, 13 Aug 2022 05:03 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Aug 2022 05:03 PM IST
सार
एक बैग में मिले पत्र में भाजपा किसान मोर्चा के नेता देवेंद्र तिवारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलमबाग इलाके में रहने वाले भारतीय किसान मोर्चा के नेता देवेंद्र तिवारी के घर के बाहर बृहस्पतिवार रात में एक बैग पड़ा मिला। बैग में एक पत्र मिला है जिसमें उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। देवेंद्र की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किसान मोर्चा के नेता देवेंद्र तिवारी के मुताबिक पत्र में पीआईएल दाखिल करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उन्हें बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र किसी सलमान सिद्दीकी ने भेजा है। उस पत्र में लिखा है कि तुझे कितनी बार समझाया गया है लेकिन फिर भी नहीं मान रहा है।
विज्ञापन
पीआईएल की वजह से मुसलमानों के पेट पर लात पड़ी है। इतनी बार समझाया लेकिन तुम मान नहीं रहे हो। योगी के कहने पर पीआईएल की वजह से हम लोगों के सारे स्लाटर हाउस बंद हो गए हैं। अब तू देख तेरा क्या हाल होता है। इंतजार करो अगले 15 दिन के अंदर तुझे रिजल्ट देखने को मिलेगा। तुम लोगों ने जितना हमारे रहनुमा जनाब असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना मदनी को रुलाया है। उनकी एक-एक आंसू का बदला लेंगे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग धनंजय सिंह के मुताबिक, पीड़ित देवेंद्र तिवारी की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से पत्र भेजने वाले की तलाश की जा रही है।