फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threat to blow up passport office with a cylinder filled with cyanide

Lucknow News: पासपोर्ट ऑफिस को साइनाइड भरे सिलिंडर से उड़ाने की धमकी

Thu, 19 Mar 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Threat to blow up passport office with a cylinder filled with cyanide
रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में जांच करता बम निरोधक दस्ता।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को साइनाइड भरे सिलिंडर से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी ईमेल के जरिये भेजी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ते ने परिसर में छानबीन की। हालांकि, कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक बुधवार सुबह 7:41 बजे पासपोर्ट ऑफिस को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। दफ्तर पहुंचने पर कर्मचारियों ने ईमेल देखा। ईमेल में लिखा था कि पासपोर्ट ऑफिस के परिसर व वॉशरूम में 19 साइनाइड गैस से भरे बम रखे हैं। ये दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालें... नाक और मुंह ढक लें। ईमेल के बारे में फौरन पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। देर तक छानबीन के बाद पता चला कि किसी ने परेशान करने के लिए धमकी दी थी। गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दो घंटे तक प्रभावित रहा काम

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद करीब दो घंटे तक पासपोर्ट ऑफिस का काम ठप रहा। बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके पहले कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कचहरी मामले में भी तमिलनाडु से ईमेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि पासपोर्ट दफ्तर में सौरव विश्वास नाम की ईमेल आईडी से धमकी आई थी। साइबर सेल को मामले की जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां तमिलनाडु को साफ करेंगे...

ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि तमिल मुक्ति संगठन ने यह फैसला लिया है कि अब हम चुनाव जैसे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों से मां तमिलनाडु को साफ करेंगे। तमिलनाडु में सब ठीक नहीं है। कुछ ट्रस्टों को विदेशी चंदा मिला है, जिसकी मदद से मीडिया व अफसरों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सबकुछ सामान्य है।

रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में जांच करता बम निरोधक दस्ता। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed