फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat phone call to state minister

राज्य मंत्री को जान से मारने की धमकी

Tue, 10 Dec 2013 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/मुरादनगर
टीम डिजिटल/मुरादनगर Updated Tue, 10 Dec 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
threat phone call to state minister

प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंत्री के पीएसओ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सपा के राज्यमंत्री 4 दिसंबर को अपने आवास पर बैठकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। शाम 18:33 मिनट पर मोबाइल पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया। फोन सुनकर मंत्री जी घबरा गए।
विज्ञापन


मंत्री को घबराया देख उनके पीएसओ प्रदीप कुमार ने कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी है तथा अभद्र व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीएसओ ने अपने मोबाइल से उस नंबर पर संपर्क किया। पीएसओ के बात करने पर उस व्यक्ति ने उससे भी बदतमीजी से बात की।

पीएसओ प्रदीप कुमार (153) ने बताया कि फोन पर मंत्री से अभद्रता करने और धमकी देने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

हालांकि स्थानीय पुलिस इस बात को नकार रही है। एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं है।

राज्यमंत्री को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में नही है। अगर ऐसा हुआ है तो वह जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed