{"_id":"6640e0f23a9cf94fc904ff5f","slug":"threat-of-bomb-blast-to-lucknow-airport-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमौसी समेत देश के 13 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सीआईएसएफ कार्यालय को आया ई-मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमौसी समेत देश के 13 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सीआईएसएफ कार्यालय को आया ई-मेल
Mon, 13 May 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 May 2024 12:29 AM IST
सार
लखनऊ सहित 13 एयरपेार्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। लखनऊ में पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की पर कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी समेत देश के 13 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे अमौसी एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी तत्काल सक्रिय हो गए। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी एयरपोर्ट पहुंचा। पूरे परिसर के साथ उस वक्त वहां मौजूद फ्लाइट्स की जांच की गई। इस दौरान कुछ भी नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट का माहौल सामान्य हो सका।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब तीन बजे सीआईएसएफ कार्यालय को एक ई-मेल मिला। इसमें अमौसी के अलावा बागडोगरा, भोपाल, पटना, जम्मू और जयपुर समेत कुल 13 एयरपोर्ट के नाम लिखे थे। धमकी दी गई थी कि इन एयरपोर्ट को कुछ ही देर में बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी और अलर्ट जारी किया गया। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने छानबीन शुरू की। कुछ ही देर बाद पुलिस अफसर बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने पूरे एयरपोर्ट परिसर की छानबीन की। साथ ही सभी फ्लाइट्स की भी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिला था, लेकिन जांच में पूरा मामला फर्जी पाया गया।