फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thre mega vaccination centre will be in lucknow

लखनऊ में इकाना, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व छोटा इमामबाड़ा में बनेगा मेगा वैक्सीनेशन सेंटर

Fri, 28 May 2021 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thre mega vaccination centre will be in lucknow
राजधानी में प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वृहद वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत शहर में तीन बड़े मेगा वैक्सीनेशन सेंटर केडी सिंह बाबू स्टेडियम, अटल बिहारी बाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम और छोटा इमामबाड़ा में बनाए जाने का निर्णय किया गया है।
तहसील स्तर पर भी एक-एक मेगा वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। यही नहीं महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के लिए सेंटर तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन पहली जून से सेंटर शुरू करने की कोशिश में है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार, मेगा सेंटरों पर वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए शुक्रवार से साइट विजिट करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
तहसील स्तर पर एक हजार लोगों की क्षमता वाले सेंटर को बनाने का लक्ष्य है। सभी मेगा सेंटरों पर पेयजल के साथ ही बैठने व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी होगी।
अधिकारियों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में अधिकतम पांच हजार लोगों तक का एक साथ वैक्सीनेशन कराने की योजना है।
कलेक्ट्रेट में हुई विभिन्न मुद्दों पर हुई बैठक डीएम ने वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी जनसेवा केंद्रों की सूची बनाकर खुलवाएं और वहां वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। निर्देश दिए गए कि सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर पर वैक्सीनेशन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर को करें तत्काल सक्रिय
डीएम ने सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर को तत्काल शत प्रतिशत सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि हर सब सेंटर पर एक ऑक्सीजन वाले बेड, पीएचसी पर चार ऑक्सीजन वाले बेड व छह आइसोलेशन बेड और सीएचसी पर 30 ऑक्सीजन वाले बेड की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया जाए। सभी जगह रंगाई-पुताई करवाकर व्यवस्था दुरुस्त हो और वहां कमांड सेंटर के नंबर के पोस्टर व फ्लेक्सी लगाए जाएं। सभी जगह शत प्रतिशत दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टर, फर्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन की उपस्थिति को भी सुनिश्चित कराने को कहा है।
कमांड सेंटर से होगी वेक्टर जनित रोगों की निगरानी
जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश का मौसम आ रहा है, इसलिए वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के प्रति भी सतर्क रहा जाए। फॉगिंग, साफ-सफाई आदि कार्य कराएं जाएं। निर्देश दिए कि वेक्टर जनित रोगों के संबंध में जो भी कार्रवाई की जा रही है, उसकी मॉनिटरिंग भी इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से की जाएगी।

ये भी दिए निर्देश
- सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटरों पर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाए।
- बाहर से आने वाले लोगों के द्वारा फिर से संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इसलिए रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट व बस स्टॉप पर सघन टारगेटेड टेस्टिंग अभियान चलाया जाए।
- सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटरों में स्टेटिक टेस्टिंग बूथ बनाए जाएं और उनकी लोकेशन आदि का पर्याप्त रूप से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed