{"_id":"69558eab6ccfd2e90a0f3f57","slug":"those-with-less-than-60-percent-marks-are-out-of-the-race-for-jobs-lucknow-news-c-13-knp1002-1539708-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 60 प्रतिशत से कम अंक वाले नौकरी की दौड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 60 प्रतिशत से कम अंक वाले नौकरी की दौड़ से बाहर
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक में 60 प्रतिशत से कम अंक वालों के हाथ मायूसी लगी है। 60 या इससे अधिक प्रतिशत अंक वालों के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी जेनपैक्ट में प्रति माह 21 हजार रुपये के वेतन पर नौकरी का अवसर आया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय कैंपस प्लेसमेंट सेल ने विवि व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। कंपनी 200 पदों पर स्नातक के विद्यार्थियों की भर्ती करेगी। चयनितों को इंसेंटिव भी मिलेगा।
केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि कस्टमर सर्विस (वॉइस प्रोसेस-इंग्लिश) पद के लिए बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी व बीए (पोस्ट ग्रेजुएट व लॉ को छोड़कर) के सभी विद्यार्थी चार जनवरी सुबह 11 बजे तक https://forms.gle/FpFusophCaSvufwDA पर आवेदन कर सकते हैं।
सप्ताह में पांच दिन होगा काम
चयनितों का कार्यस्थल गुरुग्राम रहेगा। सप्ताह में पांच दिन ही काम करना होगा। अभ्यर्थियों में उत्कृष्ट अंग्रेजी संवाद कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता और अलग-अलग शिफ्ट में काम करने की योग्यता अपेक्षित है। कार्य प्रणाली रोटेशनल शिफ्ट में होगी। जेनपैक्ट वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज एवं सॉल्यूशंस कंपनी है। यह डाटा, टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।