फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   this year ayodhaya will be light up with diyas and will set a new record

दिवाली पर तीन लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, बनेगा ये विश्व रिकॉर्ड

Tue, 08 Oct 2019 07:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 08 Oct 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
this year ayodhaya will be light up with diyas and will set a new record
अयोध्या - फोटो : amar ujala
इस बार दिवाली पर अयोध्या दीपों से जगमगाने के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाएगी। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि स वर्ष भी दीपोत्सव के लिए प्रदेश सरकार ने छह करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। इस वर्ष दीपोत्सव में तीन लाख 21 हजार दीपक जलाने का नया विश्वरिकार्ड बनाने की हमारी योजना है।
विज्ञापन


साथ ही पूर्ण कालिकों को अयोध्या के आस-पास के आध्यात्मिक स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ यहां की ऐतिहासिकता से भी रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव अब रामनगरी का प्रांतीय उत्सव होगा। प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए हर वर्ष बाकायदा अक्षय निधि की व्यवस्था कर दी है, अब दीपोत्सव के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। इ
विज्ञापन


24 से 26 अक्टूबर तक चलने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। पिछली दीपावली पर 3.10 लाख दिये जलाने का रिकॉर्ड बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अभ्यास वर्ग का भी आयोजन होगा। जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव उमाशंकर पचैरी इंदौर, डॉ.ओमप्रकाश सिंह कानपुर, अखिल भारतीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर नागपुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शंकरानंद दिल्ली सहित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों व संतों का पूर्ण कालिकों को मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।

भारतीय शिक्षण मंडल के अयोध्या स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि तीन लाख से ज्यादा दीपों से आयोध्या को जगमगाने को मूर्त रूप देने के लिए तैयारी तेज हो गई है। इस अभियान में 6 हजार वालंटियर शामिल होगें साथ ही साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी दीपोत्सव का हिस्सा बनने के लिए आगे आ रही हैं उन्हें भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 

बताया कि भरतकुंड भी दीपोत्सव का हिस्सा बने इसका सुझाव शासन को दिया है हमारा प्रयास है कि भरतकुंड से ही दीपोत्सव का शुंभारभ होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि दीपोत्सव में आम लोगों की भागीदारी अधिक से अधिक हो इसका भी प्रयास है। 

इस दीपोत्सव में थाईलैंड के राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगें तो कई देशों के राजदूत व भारत के प्रत्येक राज्यों के पयर्टन मंत्री भी दीपोत्सव में शामिल होगें। वाटर शो, लेजर शो, रामलीला सहित विभिन्न कार्यक्रम दीपोत्सव का आकर्षण होगा। इस दौरान अवध विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर  प्रो.आरएन राय, प्रो.आरके सिंह, भारतीय शिक्षण मंडल के मंत्री डॉ.दिलीप सिंह, वशिष्ठ गुरूकुल के प्रबंधक ऋषभ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed