{"_id":"68911a8688bcbab8030c7df7","slug":"this-time-there-is-no-shadow-of-bhadra-you-can-tie-rakhi-throughout-the-day-lucknow-news-c-13-knp1002-1324617-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इस बार भद्रा का साया नहीं, पूरे दिन बंधवा सकेंगे राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इस बार भद्रा का साया नहीं, पूरे दिन बंधवा सकेंगे राखी
विज्ञापन
लखनऊ। भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भद्रारहित पूर्णिमा पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आठ अगस्त की दोपहर 2:12 बजे से होगी। इसका समापन नौ को दोपहर 1:24 बजे होगा।
कृष्णानगर स्थित आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनें व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु व उन्नति की कामना करती हैं। भाई बहनों को रक्षा का वचन, उपहार देते हैं। रक्षा सूत्र बांधते वक्त मंत्र येन बद्धो बली राजा दानवेंद्रो महाबलः, तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे माचल माचल का जाप करना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि नौ की सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद भी प्रदोष काल तक राखी बंधवाई जा सकेगी। इस बार भद्रा आठ अगस्त को दिन में 02:12 बजे से शुरू होकर देर रात 01:52 बजे तक रहेगी। रक्षा बंधन के दिन सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। इसका समापन 10 की रात 2:15 बजे होगा। इसके बाद शोभन योग बनेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग सुबह 05:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र दोपहर 2:23 बजे तक है।