फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   this is how yogi government will celebrate its first year.

योगी सरकार का एक साल: जश्न के सहारे मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा

Wed, 14 Mar 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
this is how yogi government will celebrate its first year.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

भाजपा ने योगी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जाने वाले जश्न के सहारे मिशन 2019 की जमीन भी तैयार करने का फैसला किया है। भाजपा की सांगठनिक रचना के आधार पर बनाए गए लगभग 14 हजार सेक्टरों में जश्न के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन


लखनऊ में 19 मार्च को मुख्य कार्यक्रम करके इसकी शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम सरकार की तरफ से होगा। अंतिम चरण में 26 मार्च से पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल तक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर बैठक में इस बाबत पूरी कार्ययोजना का खाका खींचा गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने की। इसमें पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनी। साथ ही 30 अप्रैल तक की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह भी तय हुआ कि इस अभियान को चलाने के लिए मुख्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे लोगों के साथ एजेंडे की बातों पर ठीक तरह से फोकस कर सकें। इसके लिए लगभग चार हजार कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ लगाने का फैसला किया गया। ये कार्यकर्ता अभियान पर अमल और प्रभाव की देखरेख करेंगे।

दो तरह से तैयारी, सरकार की योजनाएं बताने के साथ जनता का भी फीडबैक लिया जाएगा

this is how yogi government will celebrate its first year.

तैयारी को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास के लिए शुरू हुए कामों और हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए फैसलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति बनी है। दूसरे हिस्से में इन कामों के असर का आम लोगों से फीडबैक लेने तथा कमियों को दूर कर लोगों तक इन्हें पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

आज से जिलों में कार्यशाला
सरकार की उपलब्धियों के सहारे लोगों तक पहुंचने की तैयारी के लिए बुधवार से जिलों में तीन दिन तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 14, 15 व 16 मार्च को आयोजित होने वाली कार्यशाला में जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं को पूरी कार्ययोजना समझाई जाएगी। इसमें पार्टी के सभी नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय 15 मार्च को फर्रुखाबाद एवं 16 मार्च को कन्नौज में कार्यशालाओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कानपुर व बरेली एवं प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सोनभद्र व भदोही की कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगे। डॉ. पांडेय ने कहा, बूथ से लेकर ग्राम स्तर तक योजना बनी है। जिलों की कार्यशालाओं के बाद 17 मार्च को भाजपा के सांगठनिक लिहाज से गठित 1471 मंडलों में बैठकें होंगी। इसमें उस मंडल के कार्यकताओं को इस अभियान और इसमें फोकस किए जाने वाले एजेंडे के बारे में जानकारी दी जाएगी।

24-25 को जिलों में प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में कार्यक्रम

this is how yogi government will celebrate its first year.

प्रमुख कार्यकर्ताओं के सम्मेलन 20, 21 व 22 मार्च को होंगे। इनमें भी सरकार की उपलब्धियां बताकर उन्हें नीचे तक पहुंचाने का आह्वान होगा। इसके बाद 24 व 25 मार्च को सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर कार्यक्रम होंगे।

अगले दिन 26 मार्च से 6 अप्रैल तक सरकार की उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचाने में जुटेंगे। इस दौरान सभी जगह लाभार्थी सम्मेलन भी किए जाएंगे। इनमें भाजपा का कोई न कोई बड़ा नेता और मंत्री रहेगा तथा लोगों को एक वर्ष में उनके हित के लिए किए गए कामों की जानकारी देगा।

कहीं पर अगर किसी की कोई समस्या सामने आती है तो उसका निराकरण कराने में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, शिवनाथ यादव, दयाशंकर सिंह, लक्ष्मण आचार्य, रंजना उपाध्याय, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर,  गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, सुब्रत पाठक सहित मोर्चों के अध्यक्ष शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed