फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how PM Narendra Modi is campaigning in Awadh region.

अवध की सियासत: विपक्ष के सवालों से उस पर ही प्रहार कर रहे मोदी, गरीबों के सरोकारों से सजाई बिसात

Thu, 24 Feb 2022 11:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, बाराबंकी
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Feb 2022 11:01 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवध क्षेत्र की सियासत साधने के लिए विपक्षियों के सवालों से उन्हीं पर हमला कर रहे हैं। बाराबंकी में बुधवार को हुए जनसभा मोदी की अवध क्षेत्र की चौथी सभा थी।

विज्ञापन
This is how PM Narendra Modi is campaigning in Awadh region.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवध की धरती अयोध्या के प्रवेश द्वार विधानसभा की दरियाबाद सीट के अंतर्गत रामसनेही घाट में कल्याणी नदी के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उस योद्धा की तरह नजर आए, जिसे विरोधियों के शस्त्रों से ही उन पर प्रहार का रणकौशल आता हो। लोगों को उम्मीद थी कि इस सभा में मोदी हिंदुत्व पर बाजी सजाएंगे, लेकिन मोदी ने विरोधियों की तरफ से उठने वाले सवालों को ही, उन्होंने हमले का जरिया बनाया। कई दिनों से विपक्ष की तरफ से जो काम नहीं होने को लेकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उन्हीं की कसौटी पर उन्होंने विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, इन सवालों का मतलब है कि उनकी और योगी की सरकार के कामों से लोगों में नई अपेक्षाएं और आकांक्षाएं जन्म ले रही हैं। उन्हें लगता है कि जब इतने काम मोदी ने कर दिए तो आगे के काम भी ये कर सकते हैं। विपक्ष को भी मोदी पर ही भरोसा है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के शक्ति व सामर्थ्य को भी भावनात्मक मुद्दा बनाकर विपक्ष को घेरा। साथ ही गरीबों, मुस्लिम महिलाओं, दलितों की समस्याओं के समाधान पर हुए कामों के हवाले से भी विरोधियों पर शब्दबाण चलाकर आमजन को भाजपा के साथ भावनात्मक रूप से लामबंद करने की कोशिश की।
विज्ञापन


अवध को इसलिए तो नहीं मथ रहे मोदी
अवध की धरती पर मोदी की यह चौथी सभा थी। बृहस्पतिवार को मोदी की अमेठी में सभा है। जाहिर है कि मोदी अवध की धरती पर भाजपा का चुनावी रथ अपने कंधे पर खींचने में जुटे हैं। इसकी एक वजह शायद कार्यकर्ताओं की छोटी-मोटी नाराजगी को दूर कर उन्हें यह संदेश देकर चुनाव में जुटाने की भी रही कि यह चुनाव सिर्फ प्रदेश की सरकार बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र की सरकार के कामों को विस्तार देने की ताकत से भी जुड़ा है। तभी तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव यूपी के साथ देश के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। यूपी का विकास भारत के विकास को रफ्तार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों में भी सेंधमारी की कोशिश

हिंदुत्व को देश की राजनीति के केंद्र में लाने वाली अयोध्या के प्रवेश द्वार रामसनेही घाट में  मोदी ने आश्चर्यजनक रूप से मुस्लिम वोटों में भी सेंधमारी की कोशिश की। उन्होंने तीन तलाक के जरिये भी मुसलमानों की रग पर हाथ रखा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए किसी का धर्म नहीं देखा, सिर्फ गरीबी को देखा। जिसका मुसलमानों को भी बड़ी संख्या में लाभ मिला है।

भाजपा सरकार ने मुस्लिम बहन-बेटियों को तीन तलाक जैसी मुसीबत से निजात दिलाई है। इसका लाभ सिर्फ मुस्लिम बहन-बेटियों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी हुआ है। तीन तलाक से पीड़ित कोई बहन-बेटी यदि दो-तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ मां-बाप पर बोझ बनने को मजबूर हो जाए तो वह परिवार क्या खुश रह सकता है? इसलिए तीन तलाक पर रोक का कानून बनाकर भाजपा सरकार ने सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को ही सुरक्षा नहीं दी है, बल्कि उनके माता, पिता, भाई को भी दी है।

रामसनेही घाट की इस सभा से मोदी ने एक तरह से राष्ट्रवाद के साथ गरीबों, महिलाओं, दलितों  के साथ मुसलमानों को भी साथ लाने या उनका किसी तरफ एकतरफा झुकाव रोकने की चाल चल दी है। सफलता नतीजा बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed