फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how CM Yogi Adityanath controls his tiredness.

UP Election 2022: चुनावी मौसम में इस तरह थकान पर नियंत्रण रखते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 24 Jan 2022 12:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव में प्रचार के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। इस व्यस्त माहौल में वह खुद को कैसे फिट रखते हैं। इस पर उन्होंने अमर उजाला से बात की।

विज्ञापन
This is how CM Yogi Adityanath controls his   tiredness.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। सरकार के किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे कर रहे हैं। क्या योगीजी को तनाव या थकान होती है?

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि तनाव और थकान, हम लोगों के जीवन में कोई महत्व नहीं रखता। क्योंकि जब ध्येय राष्ट्र आराधना का हो, हम केवल राष्ट्रधर्म का पालन ही अपना दायित्व मानते हैं। उसी पवित्र भाव के साथ हम काम कर रहे हैं। नियमित दिनचर्या, योगाभ्यास व प्राणायाम के जरिये थकान पर नियंत्रण रखते हैं।
विज्ञापन


क्लिक करें और पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष इंटरव्यू अमर उजाला के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी यूपी चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी के अंदर सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन का जो मॉडल दिया है वह प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मंत्र को यूपी के प्रत्येक व्यक्ति ने अंगीकार किया है, जिसका लाभ भाजपा को इस चुनाव में भी प्राप्त होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे पर योगी ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि सपा ने अपनी सरकार में प्रदेश को अंधेरे में रखा। सपा शासनकाल में बिजली बमुश्किल दो घंटे मिल पाती थी। हमारी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रही है। इसलिए, प्रदेश की जनता सपा के बहकावे में नहीं आने वाली है।

कानून-व्यवस्था और कानून का राज है जीत का आधार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी की आवश्यकता थी बेहतरीन कानून-व्यवस्था और कानून का राज। जनता चाहती थी कि हिस्ट्रीशीटर थाना न संचालित करें। बेटियों की सुरक्षा के सामने कोई संकट न आने पाए। गरीबों, व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्ति की संपत्ति पर कोई माफिया कब्जा न करने पाए। यह हमारा संकल्प था और इसे पूरा किया। यह हमारी जिम्मेदारी थी। इसे पूरी ईमानदारी से पूरा किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता का आभारी हूं कि उसने कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति को सराहा। हमने राष्ट्रवाद, सुशासन व विकास के जिन मुद्दों को लेकर 2017 के पहले लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था, हम उस पर आज भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अडिग हैं। उसी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

एक-एक मुद्दे का समाधान किया और एक-एक वादे को पूरा कर दिखाया है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम हुआ है। सुशासन के लक्ष्य को पाने के प्रयास कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ मिले, उनकी आय दोगुनी हो, गरीबों को मकान, शौचालय, रसोई गैस, फ्री राशन, विद्युत कनेक्शन व 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने जैसे काम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed