फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   this is how bjp perform in Lok sabha Elections 2019.

लोकसभा चुनाव: यूपी में भाजपा को हुआ 38 विधानसभा सीटों पर नुकसान, सपा को 45 सीटों पर बढ़त

Thu, 13 Jun 2019 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
this is how bjp perform in Lok sabha Elections 2019.

2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का वोट प्रतिशत 41 से बढ़कर 50 के करीब पहुंच गया है। बावजूद इसके विधानसभा क्षेत्रवार लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 38 सीटों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा को 312 सीटें मिली थीं लेकिन मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को 274 विधानसभा क्षेत्रों में ही प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अधिक वोट मिल पाए। लोकसभा चुनाव में भाजपा के 38 विधायक अपनी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त नहीं दिला सके। हालांकि 30 लोकसभा क्षेत्र ऐसे भी रहे जिनके अंतर्गत आने वाली विधानसभा की किसी भी सीट पर विपक्ष का खाता नहीं खुल सका।
विज्ञापन


प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में 403 विधानसभा क्षेत्र हैं। उन्नाव, फतेहपुर और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों में छह-छह विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि शेष सभी 77 लोकसभा क्षेत्रों में पांच-पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों का विधानसभा क्षेत्रवार विश्लेषण करें तो पता चलता है कि भले ही सपा को अपनी प्रमुख लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर उसे बहुत ज्यादा सीटों का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी में भले ही स्मृति ईरानी के हाथों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजय का सामना करना पड़ा हो लेकिन सोनिया गांधी की सीट रायबरेली के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की सीटों में एक पर भी भाजपा जीत हासिल नहीं कर पाई।

यहां बजा भाजपा का डंका

this is how bjp perform in Lok sabha Elections 2019.

एनडीए ने 30 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 153 विधानसभा सीटों पर परचम लहराया। जिन संसदीय सीटों के अंतर्गत आने वाली किसी भी विधानसभा सीट पर विपक्ष का खाता नहीं खुल सका।

भाजपा ने जिन 29 संसदीय सीटों की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलाया, उनमें बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद, फूलपुर, गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव और वाराणसी शामिल हैं।

अपना दल का आंकड़ा जस का तस
अपना एल (एस) ने पिछले विधानसभा चुनाव में नौ सीटें जीती थी। लोकसभा चुनाव में भी नौ विधानसभा क्षेत्रों में उसकी बढ़त बनी रही। हालांकि सीटें बदलीं लेकिन आंकड़ा पूर्ववत रहा। अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई, जबकि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी ने पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की।

सबसे ज्यादा लाभ में रही बसपा

this is how bjp perform in Lok sabha Elections 2019.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा को केवल 19 सीटें मिली थीं। इस बार उसने 65 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की। उसने बिजनौर, नगीना, लालगंज और जौनपुर लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि बसपा को 10 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है।

सपा को 45 विधानसभा सीटों पर बढ़त
पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उसके प्रत्याशियों को कुल 45 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली। सपा को केवल अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के तहत आने वाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से अधिक वोट मिले। हालांकि लोकसभा सीटों में सपा का आंकड़ा जस का तस रहा। 2014 में भी उसे पांच सीटें मिली थीं। इस बार भी इतनी ही मिलीं।

सपा को 45 विधानसभा सीटों पर बढ़त

this is how bjp perform in Lok sabha Elections 2019.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उसके प्रत्याशियों को कुल 45 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली। सपा को केवल अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के तहत आने वाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से अधिक वोट मिले। हालांकि लोकसभा सीटों में सपा का आंकड़ा जस का तस रहा। 2014 में भी उसे पांच सीटें मिली थीं। इस बार भी इतनी ही मिलीं।

राहुल सिर्फ एक सीट पर बना पाए बढ़त

this is how bjp perform in Lok sabha Elections 2019.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

अमेठी लोकसभा क्षेत्र का आंकड़ा और भी दिलचस्प है। इस संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की पांच सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिर्फ अमेठी में ही बढ़त बना पाए। शेष चार सीटों पर उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक दल--लोकसभा क्षेत्रों में जीत--विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त
भारतीय जनता पार्टी--62--274
बहुजन समाज पार्टी--10--65
समाजवादी पार्टी--05--45

अपना दल (एस)--02--09
कांग्रेस--01--08
जनसत्ता पार्टी--00--2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed