फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how BJP leaders get ministers post.

मंत्रिमंडल विस्तार: काम से पहचान बनाने वाले नेताओं को इनाम, ये लक्ष्य हासिल कर साबित की योग्यता

Thu, 22 Aug 2019 04:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Aug 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
This is how BJP leaders get ministers post.
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार के बहुप्रतीक्षित पहले मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बीते ढाई वर्ष में काम के बदौलत अपनी काबिलियत साबित करने वाले मंत्रियों को पदोन्नति दी है। वहीं, पर्दे के पीछे रहकर धरातल पर संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को नई पहचान दी है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि योगी सरकार की साख को धूमिल करने वालों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की छांव तले ही सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह : विभाग के साथ संगठन में भी बेहतर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मात्र दो वर्ष में 13 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कराने का पुरस्कार ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाकर दिया गया है। डॉ. सिंह के कार्यकाल में मनरेगा में भी उत्तर प्रदेश की स्थिति में काफी सुधार हुआ। महेंद्र सिंह ने असम में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी अपने राजनीतिक कौशल को साबित किया। वे केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीएम योगी के भी भरोसेमंद मंत्रियों में गिने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला इन कामों का इनाम

This is how BJP leaders get ministers post.
शपथ लेते भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

सुरेश राणा : बढ़ाई गन्ने की मिठास
योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 में जब प्रदेश की बागडोर संभाली तब चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया था। चीनी मिलों से महीनों तक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता था। गन्ना विभाग की कमान पश्चिमी यूपी के हिंदुत्ववादी चेहरे सुरेश राणा को सौंपी गई।

उन्होंने न केवल गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराया बल्कि बीते कई दशकों में पहली बार गन्ना किसानों को कमोबेश समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान मिल रहा है। बंद चीनी मिलों को शुरू करने के साथ गन्ने से एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया शुरू कराने में भी राणा की सक्रिय भूमिका रही। सुरेश राणा को भी पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

भूपेंद्र चौधरी : रिकॉर्ड शौचालयों का निर्माण
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन में रिकॉर्ड शौचालय बनवाने का इनाम पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र चौधरी को मिला है। प्रदेश में बीते दो साल में ग्रामीण क्षेत्रों में 1.75 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। सभी 75 जिलों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने भूपेंद्र चौधरी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाने के साथ ही योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजा गया है।

अनिल राजभर : राजभर समाज में पकड़ मजबूत करने की जिम्मेदारी

This is how BJP leaders get ministers post.

लोकसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी सुभासपा के भाजपा से अलग होने के बाद राजभर समाज में भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी राज्यमंत्री अनिल राजभर को ही सौंपी गई थी। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जहां शोर-शराबा कर भाजपा को नुकसान पहुंचाने में जुटे रहे, वहीं अनिल राजभर ने समाज में भाजपा का आधार मजबूत करने का काम किया। राजभर समाज के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए अनिल राजभर को भी पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

अशोक कटारिया : पिछड़ा वर्ग में संगठन का आधार मजबूत किया
विद्यार्थी परिषद के जरिये सक्रिय राजनीति में आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने वर्ष 2004 से 2016 तक सत्तापक्ष के खिलाफ लगातार संघर्ष किया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्होंने संगठन की योजना के अनुसार पर्दे के पीछे रहते हुए पिछड़ा वर्ग में संगठन का आधार मजबूत किया। गुर्जर समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले कटारिया को भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद देकर पुरस्कृत किया गया है।

संगठन में लगातार सक्रिय रहने का मिला इनाम

This is how BJP leaders get ministers post.
मंत्री पद की शपथ लेते नीलकंठ तिवारी। - फोटो : amar ujala

राज्यमंत्री से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए वाराणसी के नीलकंठ तिवारी को भी संगठन में लगातार सक्रिय रहने का इनाम मिला है। प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सिद्धार्थनगर के विधायक सतीश द्विवेदी, रामनरेश अग्निहोत्री, कमल रानी वरुण और श्रीराम चौहान सहित कई ऐसे नाम हैं जिन्हें संगठन में काम का इनाम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed