फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how BJP is planning to take farmers vote in Uttar Pradesh.

किसानों को साधने की तैयारी में भाजपा: गांवों की परिक्रमा करेगा मोर्चा, योगी सरकार दे सकती है बड़ी सौगात

Tue, 03 Oct 2023 10:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Oct 2023 10:00 AM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा किसानों को साधने के लिए गांवों की परिक्रमा करेगा। सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। किसानों की लंबित मांगों को भी पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
This is how BJP is planning to take farmers vote in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने में जुट गई है। भाजपा ने गांव परिक्रमा यात्रा के जरिये यूपी के सभी गांवों में पहुंचने की तैयारी की है। वहीं सरकार के स्तर से किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने और समस्याओं के समाधान की भी तैयारी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को किसानों के समर्थन के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। पार्टी की ओर से एक ओर जहां विभिन्न जाति और समुदायों में आधार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों के बीच भी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक गांव तक गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर गर्मायी राजनीति: बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी उठा दी मांग, भाजपा ने ओढ़ी 'राजनीतिक चुप्पी'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक


परिक्रमा यात्रा में किसानों को मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए लागू योजनाओं और उनसे किसानों को मिले लाभ की जानकारी दी जाएगी। किसान सम्मान निधि, एमएसपी पर फसलों की खरीद, यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, अतिवृष्टि के दौरान किसानों को तुरंत मुआवजा का भुगतान सहित अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान, निजी नलकूप के विद्युत कनेक्शन पर किसानों को 50 फीसदी छूट सहित अन्य उपलब्धियां भी बताई जाएगी।

किसान चौपाल में जानेंगे समस्या
किसान संपर्क यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में रात को किसान चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल में किसानों से उनकी समस्याओं पर बात की जाएगी। किसानों से मिले फीडबैक को सरकार तक पहुंचाकर सामूहिक समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

भूतपूर्व सैनिकों को जोड़ेगा मोर्चा
मोर्चा भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भी मोर्चा से जोड़ेगा। पार्टी का मानना है कि देश व प्रदेश में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं इन्हें जोड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही चुनावी लाभ भी होगा।


एफपीओ के सम्मेलन किए जाएंगे
किसान मोर्चा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर किसान उत्पादक संगठनों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के जरिये लाभान्वित किसानों को भाजपा से जोड़ा जाएगा।

सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का तोहफा भी मिल सकता है
भाजपा के संकल्प पत्र के वादे के तहत किसानों को लोकसभा चुनाव से पहले सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का तोहफा भी मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने गत दिनों इसका संकेत भी दिया था। इनके अतिरिक्त भी सरकार गन्ना मूल्य में वृद्धि सहित किसानों के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।

इनका कहना है
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कहना है कि सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी, हम किसानों की समस्या के प्रति गंभीर है उनकी हर समस्या का समाधान कराएंगे। किसानों को मोदी सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे। देश में एक लाख गांवों की परिक्रमा का लक्ष्य है, यूपी के सभी गांवों में पहुंचेगी परिक्रमा यात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed