फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how IPS Navneet Sikera made one million dollars.

यूपी के इस IPS अफसर ने फेसबुक पर बताया- कैसे की एक दिन में 'एक मिलियन डॉलर' की कमाई

Sat, 17 Oct 2020 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Oct 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
This is how IPS Navneet Sikera made one million dollars.
आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा - फोटो : amar ujala

यूपी के तेज तर्रार और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने फेसबुक पर पोस्ट करके बताया कि आखिर कैसे एक दिन में उन्हें एक मिलियन डॉलर की कमाई कर ली। हालांकि, वो धन की नहीं बल्कि अच्छे काम से मिलने वाली संतुष्टि की बात कर रहे थे।

विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:
हुआ यूं कि पुलिस मुख्यालय लखनऊ एक 10 मंजिला भव्य इमारत है जिसमें बाहर की तरफ अधिकांश कांच की खिड़कियां लगी हुई हैं । जिनकी सफाई बहुत ही जोखिम भरी और बहुत सावधानी से करनी पड़ती है । मैंने आज नोटिस किया कि मेरे रूम के बाहर दो लड़के ग्लास की सफाई में लगे हैं । 2 बजे का समय था तेज धूप थी लेकिन वो बड़ी तल्लीनता से अपने काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन


तभी मुझे आईडिया आया कि लंच टाइम है इन मेहनतकश लड़कों के लिए कुछ करना चाहिए। मैंने ग्लास पैन नॉक किया लेकिन उन्होंने मुझे देखा ही नहीं , फिर मैंने और जोर से नॉक किया तो एक लड़के से आंख मिली , मैंने उसको एक तरफ आने को कहा। मैंने नोटिस किया कि अचानक मेरे इस तरह बुलाने से वह लड़का बहुत घबरा गया था। पर जैसे ही वह विंडो के पास आया (सभी ग्लास विन्डो फिक्स्ड हैं सिर्फ एक को छोड़कर) मैनें ग्लास विन्डो ओपन किया और पॉलिथीन में रखे 6 केले उनको पकड़ा दिए , मैं बोला मेहनत कर रहे हो कुछ खा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पसीने से भरे चेहरे पर जो मुस्कान आयी, कसम से, एक मिलियन डॉलर से भी ज्यादा कमा लिए मैंने, बेइन्तहा सुकून मिला मुझे...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed