फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirty thousand lekhpal will get smart phone

इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे स्मार्टफोन, कैंप लगाकर होगा वितरण

Wed, 31 Oct 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
thirty thousand lekhpal will get smart phone
डेमो
राजस्व परिषद ने लेखपालों को स्मार्टफोन देने की तैयारी कर ली है। 30 हजार लेखपालों को नवंबर में कैंप लगाकर स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके लिए खरीद प्रक्रिया तय करके आपूर्तिकर्ता फर्म का चयन हो गया है। अब मुख्यमंत्री से मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने राजस्व कर्मियों को प्रति स्मार्टफोन देने के लिए अधिकतम 7300 रुपये की रकम मंजूर की थी। खरीद की कार्यवाही पिछले तीन वित्तीय वर्ष से लंबित थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने चालू वित्त वर्ष में यह काम शुरू किया।
विज्ञापन


परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले जेम पोर्टल के जरिये कोशिश हुई। मगर, उसमें मानक के अनुसार स्मार्टफोन न मिलने पर ई-टेंडर से यह काम किया गया। टेंडर में 7297 रुपये में एक स्मार्टफोन मिलने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

251 रुपये महीने अलग से देने का प्रस्ताव

thirty thousand lekhpal will get smart phone
डेमो
अब खरीद प्रक्रिया को मंजूरी के लिए शासन के जरिये मुख्यमंत्री को भेजा गया है। उनका अनुमोदन मिलते ही आपूर्तिकर्ता फर्म को आदेश जारी कर दिया जाएगा और वह स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरू कर देगा। नवंबर में कैंप लगाकर स्मार्टफोन बांटने की योजना है। लेखपालों को स्मार्टफोन पर खर्च के लिए 251 रुपये महीने अलग से देने का प्रस्ताव है।

स्मार्टफोन से लेखपालों द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन रिपोर्ट लगाई जा सकेगी। सर्वे और जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो सकेगा। कामकाज में पारदर्शिता आएगी। समय से काम की मॉनिटरिंग होगी। ऑनलाइन रिपोर्ट लगाने पर जेब से होने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed