सावन का तीसरा सोमवार आज, प्रोजेक्टर पर भक्त देखेंगे आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव की भस्म आरती के बीच भक्त भोर से ही उमड़ेंगे। फल,
महादेव के जयकारों से गूंजते शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार को दिन भर बाबा भोले की आराधना होगी। शहर के प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर, कल्याण गिरि, कोनेश्वर मंदिरों समेत तमाम शिवालयों में रात तक पूजा-अर्चना होगी।
राजेन्द्रनगर
द्वितीय मार्ग स्थित महाशिव मंदिर में भोर से रात 9 बजे तक पांच बड़े
धार्मिक आयोजन होंगे। सोमवार सुबह भस्म आरती से दिन की शुरुआत होगी। रात को
मंगल शयन आरती भी खास रहेगी।
डालीगंज स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पट भोर से ही खोल दिए गए हैं। यहां शाम की महाआरती भक्त प्रोजेक्टर पर देख सकेंगे।
ठाकुरगंज स्थित प्राचीन कल्याण गिरि मंदिर में भक्त मुख्य शिवालय समेत अन्य
शिवालयों में पूजा करेंगे।
महाआरती के बीच भक्त भजन संध्या करेंगे।
चौपटियां के प्राचीन छोटे और बड़े शिवालयों में शाम को भजन संध्या भी होगी।
कोनेश्वर में कपाट खुलने के बाद से दिन भर भक्तों की अलग-अलग कतारें
दर्शनों को लगेंगी। शाम से विजय प्रदोष मंडल के सदस्य पाठ करेंगे।