{"_id":"5fc1e5d48ebc3e9be74e5252","slug":"thieves-stolen-cash-and-jewellery-from-house-of-real-estate-business-man-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियल स्टेट कारोबारी के घर से 90 लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रियल स्टेट कारोबारी के घर से 90 लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
Sat, 28 Nov 2020 11:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इंदिरानगर निवासी रियल स्टेट कारोबारी सतीश सिंह के बंद मकान से चोर जेवर, कैश और अन्य सामान समेत ले गए। कारोबारी ने पुलिस को 80 से 90 लाख रुपये कीमत के जेवर, कैश व अन्य सामान की चोरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश परिवार के साथ मां को देखने बाराबंकी में अपने घर गए थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा। भीतर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
इंदिरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात 16 से 27 नवंबर के बीच हुई है। सतीश सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं। 16 नवंबर को मकान बंद कर पूरा परिवार बाराबंकी गया था। चोरी का पता उनके लौटने पर चला।
विज्ञापन
सारे जेवर साफ कर दिए
कारोबारी सतीश के मुताबिक, घर में रखे दोनों बहुओं और बेटी के जेवर और नगदी रखी हुई थी। चोरों ने सभी पर हाथ साफ कर दिया। सतीश का कहना है कि पत्नी के आने के बाद चोरी हुई समान की सूची पुलिस को दे देंगे। वहीं पुलिस ने छह शातिर चोर और आठ लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।