फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves ransacked five houses, stole cash and jewelry

Lucknow News: चोरों ने पांच घरों को खंगाला, नकदी व जेवर पार

Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked five houses, stole cash and jewelry
लखनऊ। काकोरी के एक गांव में सोमवार देर रात चोरों ने चार घरों से लाखों का माल पार कर दिया। इसके अलावा पारा में शिक्षक के घर से चोर नकदी व जेवर ले गए। काकोरी के गदाई खेड़ा गांव निवासी राम विलास के मुताबिक चोर उनके घर से चार हजार रुपये, दो जोड़ी पायल ले गए। विश्वनाथ के घर से सवा लाख रुपये के जेवरात और 37 हजार रुपये साफ कर दिए। पंचायत सहायक गीता राजपूत के घर से चोर 10 किलो अरहर दाल, 15 किलो चावल, कड़वा तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री ले गए। चोर गोपाल के घर से भी खाने-पीने का सामान ले गए। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पारा की पश्चिम विहार कॉलोनी में शिक्षक राम आसरे दुबे परिवार के साथ रहते हैं। दो जुलाई को भाई की तबीयत खराब होने से वह परिवार के साथ गृह जनपद आजमगढ़ गए थे। 26 जुलाई को उन्हें पता चला कि गेट का दरवाजा टूटा है। 28 जुलाई को वह लौटे तो देखा कि घर से दो लाख रुपये के जेवरात और 34 हजार रुपये गायब थे। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed