3 साल में 7 बार बिकी चोरी की रिवॉल्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवॉल्वर शनिवार को पहले पकड़े गए बदमाशों के पास मिली। पूछताछ में पता चला कि चोरी होने के बाद से अब तक उसे सात बार बेचा गया।
पुलिस खरीदने और बेचने वालों का पता लगा रही है। सीतापुर में शनिवार रात रामकोट थाना क्षेत्र में ग्राम बिजौरा के पास पुलिस ने बाइक सवार बदमाश फारूख व आरिफ को गिरफ्तार किया था।
इनके कब्जे से फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर बरामद हुई।
45 हजार में बिकी 7वीं बार
थानाध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक, जांच-पड़ताल में पता चला कि रिवॉल्वर सविता चंद की है, जो वर्ष 2011 में चोरी हो गई थी।
मड़ियांव थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। छह बार बिक चुकी रिवॉल्वर को सातवीं बार 45 हजार रुपये में फारूख ने खरीदा था।