{"_id":"5915bc194f1c1b1522851965","slug":"thief-called-dial-100-to-recover-his-left-mobile-in-victims-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दौरान छूटा जूता तो चोर ने की डायल 100 में शिकायत, पढ़ें आगे की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के दौरान छूटा जूता तो चोर ने की डायल 100 में शिकायत, पढ़ें आगे की कहानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के पकौड़ी गांव में चोरी का एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया। यहां चोरी के दौरान अपना सामान घटनास्थल पर छोड़कर आए चोर ने पुलिस को फोन कर दिया ताकि उसे उसका सामान मिल सके। फिर वही हुआ जिसका चोर को डर था।
विज्ञापन
बीती दो मई की रात चोरों ने एक ग्रामीण के घर से नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। भागते समय चोर के जूते और मोबाइल वहीं छूट गए।
पकड़े जाने के डर से एक चोर ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर अपना मोबाइल व जूता चोरी होने की जानकारी दी। पहले से ही चोरों को ढूंढ रही पुलिस को उस पर शक हो गया और फोन करने वाले को पुलिस ने धर लिया। उस चोर की निशानदेही पर दो चोर और गिरफ्तार किए गए उनके साथ सामान भी बरामद किया गया। दो चोर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फखरपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र सोनकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के पकौड़ी गांव निवासी आंनद कुमार सिंह के मकान में दो मई की रात चोरों ने नकदी, जेवरात, बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। गृहस्वामी के जगने पर चोर जल्दबाजी में जूता व मोबाइल घर पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
पकड़े जाने के डर से किया था फोन
खुद अपने जाल में फंसे चोर
इस बारे में आनंद ने थाने पर तहरीर दी थी। पकड़े जाने के डर से चोर गुलजारी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को फोन कर मोबाइल व जूता चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस को वहीं से शक हो गया और ग्रामीणों की मदद से पकौड़ी गांव में मंगलवार रात पुलिस टीम ने दबिश दी।
मौके से पकौड़ी निवासी गुलजारी, विशाल सिंह और मंगेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। मौके से नंदवल गांव निवासी शिवकुमार सिंह तथा राकेश गौड़ फरार हो गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों के पास से चार हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी पायल, बर्तन बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दो चोरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मौके से पकौड़ी निवासी गुलजारी, विशाल सिंह और मंगेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। मौके से नंदवल गांव निवासी शिवकुमार सिंह तथा राकेश गौड़ फरार हो गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों के पास से चार हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी पायल, बर्तन बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दो चोरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।