फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   They used to sell one pistol for four to six thousand rupees

Lucknow News: चार से छह हजार रुपये में बेचते थे एक तमंचा

Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
They used to sell one pistol for four to six thousand rupees
तमंचा बनाने वाले गिरोह का आरोपी दिलीप।
लखनऊ। काकोरी के बहरू गांव में तमंचा बनाने वाले गिरोह के आरोपी दिलीप को पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो सप्ताह पहले ही उसने साथियों के संग तमंचा बनाने की फैक्टरी शुरू की थी। एक तमंचा चार से छह हजार रुपये में बेचते थे। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला है कि दिलीप के साथ इस काम में हरदोई के मिंटू और बीके शामिल थे। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दिलीप को बीके ने मिंटू से मिलवाया था। तीनों से असलहे बनाने के उपकरण इकट्ठा किए। बीके और मिंटू के पास फैक्टरी के लिए कोई जगह नहीं थी। इस पर दिलीप ने उन्हें अपना खाली मकान दे दिया। पुलिस बीके और मिंटू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दिलीप और बीके तमंचे की तस्करी करते थे, जबकि मिंटू असलहा बनाता था। माना जा रहा है कि आरोपियों ने लखनऊ व आसपास के जिलों में तस्करी की है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक असलहा खरीदने वालों के बारे में भी सुराग मिले हैं। दो टीम बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed