फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   They came from an ordinary family and suddenly became wealthy

Lucknow News: सामान्य परिवार से थे, अचानक हो गए रईस

Thu, 30 Jul 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
They came from an ordinary family and suddenly became wealthy
लखनऊ। मोहनलालगंज में धर्मांतरण गिरोह के पकड़े जाने के बाद नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इलाके में धर्म बदलने वाले लोगों का रहन-सहन अचानक बदल गया। कच्चे मकान पक्के बन गए। पुलिस ने ऐसे कई लोगों से पूछताछ की तो वे गुमराह करने लगे। पुलिस ने पूछा कि अचानक से मकान बनवाने के लिए कहां से पैसे आए। इसके जवाब में लोगों ने कहा कि वे मजदूरी करके रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी वसंथ रल्लापल्ली के मुताबिक अब तक पड़ताल में किसी ने जबरन धर्मांतरण की बात नहीं कबूल की है। लगातार लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी कमाई से मकान बनवाया है। उधर, छानबीन में सामने आया है कि ईसाई धर्म अपनाने वाले लोग पहले सामान्य परिवार से थे। हालांकि, धर्म बदलने के बाद वे अचानक रईस हो गए। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सरगना डेनियल के दो बैंक खाते हैं। इनमें एक चर्च से जुड़ा है। चर्च वाले बैंक खाते में हर माह उसके पास पैसे भेजे जाते थे, जिससे वह प्रचार प्रसार की सामग्री खरीदता था। उधर, सरोजनीनगर इलाके में भी करीब 20 से 25 लोगों के धर्मांतरण की बात सामने आई है। स्थानीय निवासी ने बताया कि गौरी के नई बस्ती और बंथरा के खसरवारा गांव में 20 से 25 लोग धर्म बदल चुके हैं। ये लोग प्रत्येक रविवार को गांव से कुछ दूरी पर उमेद खेड़ा स्थित चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने जाते हैं। धर्म परिवर्तन के लिए सभी को आर्थिक प्रलोभन दिया जाता है। आरोप है कि लोगों को बेटियों की शादी कराने, मकान बनवाने और हर महीने आर्थिक सहायता देने का लालच दिया जाता है। ग्रामीण का दावा है कि गांव में एक ही जाति के लोग इस गतिविधि से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed