फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   These are symptoms of cancer

ऐसे समझ सकते हैं कहीं आपको कैंसर तो नहीं

Fri, 03 Apr 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 03 Apr 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
These are symptoms of cancer

अलग-अलग तरह के कैंसर के लक्षण भी अलग होते हैं। इन दिनों मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। पेशाब के साथ खून आना गुर्दे या मूत्राशय में कैंसर का लक्षण है।

विज्ञापन


यदि किसी भी पुरुष या महिला को कभी पेशाब में खून आया हो तो इसे गंभीरता से लेते हुए यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। शुरुआती दौर में ही कैंसर का पता चल जाए तो मरीज को इलाज किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसमें सर्जरी, रेडियोथेरेपी या फिर कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग के हेड प्रो. एसएन शंखवार ने न्यू टीचिंग ब्लॉक में बृहस्पतिवार को आयोजित कंट्रोवर्सीस इन यूरोआंकोलॉजी सिम्पोजियम में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हो सकता है गुर्दे के कैंसर का इलाज

These are symptoms of cancer

संजय गांधी पीजीआई के यूरोलॉजिस्ट प्रो. अनिल मंधानी ने बताया कि गुर्दे में यदि चार सेंटीमीटर तक का ट्यूमर है तो सर्जरी कर उसे निकाला जा सकता है। इसमें आधी किडनी को बचाया जा सकता है। ये सर्जरी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से संभव है। इससे अधिकतम तीन दिन में मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

इस सिम्पोजियम में डॉ. राहुल जनक सिन्हा ने बताया कि गुर्दे के कैंसर में सर्जरी ही सही इलाज है। इसलिए गुर्दे के कैंसर का जितनी जल्दी पता चल जाए और फिर उसकी सर्जरी कर दी जाए तो मरीज को उतना ही ज्यादा फायदा मिलता है।

समय पर सर्जरी न होने पर कैंसर शरीर के अन्य अंगों में फैल जाता है। यूरीनरी ब्लैडर (पेशाब की थैली) का कैंसर होने पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी फायदेमंद है। लेकिन गुर्दे में कैंसर होने पर उसे सर्जरी से निकालना ही सही इलाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed