{"_id":"5f5393a60a70b26f0e684e6d","slug":"these-21-roads-of-the-state-declared-as-state-highway-roads-will-be-widened-to-minimum-7-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की ये 21 सड़कें स्टेट हाईवे घोषित, सड़कों को न्यूनतम 7 मीटर किया जाएगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की ये 21 सड़कें स्टेट हाईवे घोषित, सड़कों को न्यूनतम 7 मीटर किया जाएगा चौड़ा
Sat, 05 Sep 2020 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर रही आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 21 सड़कों को राज्य मार्ग (स्टेट हाईवे) घोषित कर दिया है। इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर दो लेन की जाएगी। साथ ही हर चार साल पर इनका नवीनीकरण भी हो सकेगा। इससे जहां विकास कार्य तेज होंगे, वहीं लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
राज्य मार्ग घोषित किए गए अधिकतर मार्ग 3.75 से लेकर 5.5 मीटर चौड़े हैं। इन्हें न्यूनतम 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यानी, दो लेन बनाया जाएगा। अभी तक ये मार्ग जिलास्तरीय मार्गों की श्रेणी के थे। इसे बदल कर अब स्टेट हाईवे किया गया है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि नए राजमार्ग घोषित सड़कों के चौड़ीकरण के लिए उनके पास इस मद में बजट उपलब्ध है। इससे अधिकांश सड़कें चौड़ी हो जाएंगी। बजट की कमी पड़ने पर सरकार से और राशि मांगी जाएगी। गौरतलब है कि ग्रामीण श्रेणी के मार्ग 8 साल में दोबारा बनाए जा सकते हैं। जबकि अन्य जिला स्तरीय सड़कों का नवीनीकरण 5 साल में और स्टेट हाईवे का नवीनीकरण 4 साल में किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन मार्गों को घोषित किया गया राज्य मार्ग
मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग, बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट बेल्थरा रोड, सुजानगंज मड़ियाहू-सुल्तानपुर मार्ग, एट-भीखेपुर मार्ग, दुर्गागंज-मिर्जापुर मार्ग, कलवारी-राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग, बहराइच-करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग, बहराइच-ककरदरी मार्ग, कैसरगंज-इकौना मार्ग, बहराइच-गुलरिहा मार्ग, बांसी-बेलवा मार्ग, मेहदावल-डुमरियागंज मार्ग, बस्ती-अलीनगर मार्ग, फतेहपुर-हिनौता मार्ग, लालगंज-मऊ मार्ग, बीसलपुर-गोला मार्ग, जलालाबाद-बिधूना मार्ग, सौरिख-अरौल मार्ग, पूरबा-मिर्री कला-दूधी कगार मार्ग, संडीला-चौबेपुर मार्ग और दौलतपुर-मंगलौर मार्ग।
दो और सड़कें जल्द घोषित की जाएंगी स्टेट हाईवे
गाजीपुर-मनिहारी-फतेहपुर मार्ग और सैदपुर-रायपुर-रासेपुर मार्ग को भी स्टेट हाईवे घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्दी ही इस बाबत भी शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।